सब्सक्राइब करें

GT vs RCB Highlights: गुजरात की आरसीबी पर चार विकेट से जीत, अरशद खान के बाद शुभमन और बटलर चमके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने गुजरात को 156 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबानों ने 15.5 ओवर में हासिल कर लिया।

GT vs RCB IPL Live Score: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore Today Match Scorecard Updates
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:07 PM, 30-Apr-2026

गुजरात ने आरसीबी को हराया

अरशद खान की अगुवाई गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल की 40 रनों की पारी की मदद से 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:32 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: शाहरुख और सुंदर आउट

रोमारियो शेफर्ड ने शाहरुख खान और वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा। दोनों ने क्रमश: आठ और 12 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर मौजूद हैं।
10:18 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 100 के करीब

गुजरात ने तीन विकेट पर 90 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले साई सुदर्शन छह रन, शुभमन गिल 43 रन और जोस बटलर 39 रन बनाकर आउट हुए।
09:35 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर है। 
09:18 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: गुजरात के खिलाफ आरसीबी 155 पर ऑलआउट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 19.2 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी। उनके लिए देवदत्त पडिक्कल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, मेजबानों के लिए अरशद खान ने तीन विकेट लिए जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के नाम एक-एक विकेट रहा।
08:50 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी को आठवां झटका

आरसीबी को आठवां झटका जेसन होल्डर ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन के हाथों रोमारियो शेफर्ड को कैच कराया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 132 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी को सातवां झटका

आरसीबी को सातवां झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। वह 24 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रोमारियो शेफर्ड का साथ देने वेंकटेश अय्यर आए हैं।
08:29 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा छठा झटका

आरसीबी को छठा झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब रोमारियो शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11 ओवर का खेल भी पूरा हो चुका है और स्कोर छह विकेट पर 97 रन है।
08:22 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पांचवां झटका

91 के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गई। राशिद खान ने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब पडिक्कल का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं।
08:15 PM, 30-Apr-2026

GT vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका

जेसन होल्डर ने आरसीबी को चौथा झटका दिया। उन्होंने बटलर के हाथों जितेश शर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed