Video: ओलों की बरसात में बच्चे बने वेंकटेश प्रसाद, बंगलूरू से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक बदला मौसम
वेंकटेश प्रसाद ने बंगलूरू में ओलावृष्टि का आनंद लेते हुए कहा कि ऐसे मौसम में इंसान फिर बच्चा बन जाता है। वहीं दिल्ली-NCR में भी आज ओलावृष्टि और बारिश से मौसम बदला। लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि कुछ जगहों पर हल्का असर भी देखने को मिला।
विस्तार
ओलावृष्टि में दिखा बचपन
वेंकटेश प्रसाद ने बंगलूरू में हुई ओलावृष्टि का आनंद लेते हुए एक भावुक और मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'जब ओलावृष्टि होती है तो आप सवाल नहीं पूछते, आप फिर से बच्चे बन जाते हैं! जैसा कहते हैं- दिल तो बच्चा है जी!' उनकी इस पोस्ट ने फैंस को भी अपने बचपन की याद दिला दी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया।
When you get a hailstorm , you don’t ask questions, you just become a child again!
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) April 30, 2026
As they say, Dil toh bachcha hai ji!#NammaBengaluru pic.twitter.com/NR3x2Gu1q1
बंगलूरू से दिल्ली-NCR तक बदला मौसम
सिर्फ बंगलूरू ही नहीं, बल्कि आज दिल्ली-एनसीआर में भी गुरुवार तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। अचानक बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ। तेज हवाओं और ओलों की वजह से ट्रैफिक धीमा पड़ा। हालांकि, लोगों ने इस मौसम का आनंद भी उठाया।
सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट
वेंकटेश प्रसाद की पोस्ट पर फैंस ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि ओलावृष्टि सच में बचपन की यादें ताजा कर देती है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच इस तरह की बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को बड़ी राहत दी है।
