सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ritika Sajdeh wishes Rohit Sharma on his 39th Birthday see social media post

Rohit Sharma B'day: 'तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और...', रोहित के जन्मदिन पर पत्नी रितिका सजदेह का भावुक संदेश

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा को 39वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर बधाई दी। 

Ritika Sajdeh wishes Rohit Sharma on his 39th Birthday see social media post
रोहित शर्मा-रितिका सजदेह - फोटो : Rohit Sharma (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 39वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेहद भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे, मेरे रो।' बता दें कि, हिटमैन टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में अब भी उनका जलवा बरकरार है।
Trending Videos

रितिका सजदेह का भावुक पोस्ट
रितिका ने रोहित के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, 'हर साल मैं कहती हूं कि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे सोलमेट और हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो, और इस साल भी कुछ अलग नहीं है। हमारी इस जिंदगी जैसी और भी कई जिंदगियों के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)


भारत के 'हिटमैन'
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आज 39 साल के हो गए हैं। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल किया है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके अलावा, रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा: 39 की उम्र में भी कई रिकॉर्ड्स के बादशाह; हिटमैन क्यों हैं क्रिकेट के असली G.O.A.T?

दिग्गजों ने दी बधाई
आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिताया है, जिससे वह लीग के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके शानदार करियर को याद करते हुए खास संदेश दिया। वहीं, उनके पूर्व ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया। सुरेश रैना और इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने भी रोहित को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed