सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Pollard Backs Bumrah Amid Criticism, Says ‘We’ll Soon Be Singing Bumrah Again’

IPL 2026: 'थोड़ा वक्त दो, फिर गूंजेगा बुमराह-बुमराह', जसप्रीत पर उठ रहे सवालों के बीच पोलार्ड का बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 30 Apr 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म के बीच कीरोन पोलार्ड ने उनका समर्थन किया और कहा कि वह जल्द वापसी करेंगे। मुंबई इंडियंस इस सीजन में संघर्ष कर रही है, लेकिन टीम को अब भी वापसी की उम्मीद है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

IPL 2026: Pollard Backs Bumrah Amid Criticism, Says ‘We’ll Soon Be Singing Bumrah Again’
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच जसप्रीत बुमराह की फॉर्म पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने आलोचकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि बुमराह जल्द ही दमदार वापसी करेंगे।
Trending Videos

बुमराह के समर्थन में उतरे पोलार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रन बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी। इस मैच के बाद बुमराह की गेंदबाजी पर सवाल उठे, क्योंकि उन्होंने इस सीजन में अब तक आठ मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए हैं। हालांकि, पोलार्ड ने उनकी आलोचना को गलत बताया और कहा, 'हम दुर्भाग्यशाली हैं कि हमेशा लोगों की नजर में रहते हैं। जब हम खराब खेलते हैं तो हर चीज सामने आती है। आम लोग गलती करते हैं तो उसे सुधारने का मौका मिलता है, लेकिन हमारे पास ऐसा मौका नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'फिर गूंजेगा बुमराह-बुमराह'
पोलार्ड ने साफ कहा कि बुमराह की क्लास पर शक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'मैं इस खिलाड़ी को जानता हूं, वह और मजबूती से वापसी करेगा और विकेट लेगा। फिर हम सभी बुमराह-बुमराह गाएंगे, सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए भी। इसलिए उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए।'

टीम के प्रदर्शन पर भी बोले
मुंबई इंडियंस का यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर है। पोलार्ड ने टीम की कमियों को स्वीकार करते हुए कहा, 'हम उतने निरंतर नहीं रहे, जितनी उम्मीद थी और नतीजे उसी को दिखा रहे हैं। यह सच्चाई है कि हम सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।'

उम्मीद अभी भी कायम
हालांकि खराब प्रदर्शन के बावजूद पोलार्ड ने भरोसा जताया कि टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। पोलार्ड ने कहा, 'दो टीमें खेलती हैं। कभी जीत मिलती है, कभी हार। हम ज्यादा बार हारे हैं, लेकिन हमने हार नहीं मानी है। हम अभी भी देख रहे हैं कि कैसे वापसी कर सकते हैं।'

आगे की चुनौती
टूर्नामेंट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और मुंबई इंडियंस के लिए हर मैच अहम हो गया है। ऐसे में टीम को अपने अनुभवी खिलाड़ियों, खासकर बुमराह, से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed