सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026 Points Table: What Changed After Rajasthan Beat Punjab? Orange Cap and Purple Cap Race

IPL 2026 Points Table: राजस्थान की पंजाब पर जीत से अंक तालिका में हुए क्या बदलाव? 15 साल के वैभव फिर शीर्ष पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़ Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 29 Apr 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ अब रोमांचक हो चली है। राजस्थान ने पंजाब को हराकर इस सीजन उन्हें पहली बार हार का स्वाद चखाया। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर चला। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

IPL 2026 Points Table: What Changed After Rajasthan Beat Punjab? Orange Cap and Purple Cap Race
वैभव-आर्चर और चहल-श्रेयस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। आरआर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को उसके घर में हराया। पंजाब की सीजन की यह पहली हार थी। 
Trending Videos

आरआर-पंजाब मैच में क्या हुआ?
पीबीकेएस के दिए 223 रन के लक्ष्य को आरआर ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल किया। पंजाब किंग्स की यह इस सीजन की पहली हार रही। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंद में 59 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 29 रन और कूपर कोनोली ने 14 गेंद में 30 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बना सके। मार्कस स्टोइनिस 22 गेंद में तूफानी 62 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल 27 गेंद में 51 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 16 गेंद में 29 रन बनाए। डोनोवन फरेरा 26 गेंद में 52 रन और शुभम दुबे 12 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। फरेरा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

अब आइए देखते हैं कि पीबीकेएस और आरआर मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका का मौजूदा हाल
पंजाब किंग्स आरआर से मिली हार के बावजूद आठ मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आठ मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पंजाब पर जीत के बाद आरआर तीसरे स्थान पर है। आरआर के नौ मैचों से 12 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद आठ मैचों में 10 अंक के साथ चौथे, गुजरात टाइटंस आठ मैचों से आठ अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों से छह अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों से छह अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स आठ मैचों से पांच अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस सात मैचों से चार अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स आठ मैचों से चार अंक लेकर 10वें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनके नेट रन रेट की वजह से अंतर है।

पंजाब अभी भी शीर्ष पर बरकरार
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
PBKS 8 6 1 1 13 +1.043
RCB 8 6 2 0 12 +1.919
RR 9 6 3 0 12 +0.617
SRH 8 5 3 0 10 +0.815
GT 8 4 4 0 8 -0.475
CSK 8 3 5 0 6 -0.121
DC 8 3 5 0 6 -1.060
KKR 8 2 5 1 5 -0.751
MI 7 2 5 0 4 -0.736
LSG 8 2 6 0 4 -1.106

ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे?
पंजाब किंग्स-आरआर मैच के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑरेंज कैप एक बार फिर से आरआर के 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास फिलहाल चली गई है। पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों पर 43 रन बनाने वाले वैभव के नौ मैचों में 400 रन हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 37 छक्के और 34 चौके निकले हैं। उनका औसत 44.44 का और स्ट्राइक रेट 238.10 का रहा है। अभिषेक शर्मा आठ पारियों में 54.29 की औसत और 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। केएल राहुल 358 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
 
खिलाड़ी पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी 9 400 44.44 238.10
अभिषेक शर्मा 8 380 54.29 212.29
केएल राहुल 8 358 51.14 185.49
विराट कोहली 8 351 58.50 162.50
हेनरिक क्लासेन 8 349 49.86 149.79

पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?
पर्पल कैप फिलहाल आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने आठ मैचों में 14 विकेट लिए हैं। जोफ्रा आर्चर के नौ मैचों में 14 विकेट और अंशुल कंबोज और ईशान मलिंगा के आठ-आठ मैचों में 14-14 विकेट हैं। प्रिंस यादव और कगिसो रबाडा के 13-13 विकेट हैं।
 
खिलाड़ी मैच विकेट
भुवनेश्वर कुमार 8 14
जोफ्रा आर्चर 9 14
अंशुल कंबोज 8 14
ईशान मलिंगा 8 14
प्रिंस यादव 8 13
कगिसो रबाडा 8 13
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed