{"_id":"69f0def8e998582e4906cc9f","slug":"mi-vs-srh-ipl-2026-suryakumar-sweats-it-out-in-nets-as-mumbai-indians-await-rohit-sharma-s-availability-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI Vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ रोहित के खेलने पर क्यों है संशय? सूर्यकुमार यादव ने किया जमकर अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI Vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ रोहित के खेलने पर क्यों है संशय? सूर्यकुमार यादव ने किया जमकर अभ्यास
Tue, 28 Apr 2026 09:53 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:53 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के खेलने पर संशय है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले की पूर्व संध्या पर मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लय की तलाश में मंगलवार को नेट सत्र में जमकर पसीना बहाया। सूर्यकुमार यादव पहले खराब दौर से गुजर चुके हैं। पिछले साल खराब फॉर्म में रहने के बाद उन्होंने इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तीन अर्धशतक के साथ वापसी की थी और फिर टी20 विश्व कप में भारत की अमेरिका के खिलाफ शुरुआती जीत में भी अहम पारी खेली थी।
विज्ञापन
लय हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं सूर्यकुमार
भारतीय टी20 टीम के इस कप्तान ने तब लय हासिल करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी और लगभग तीन सप्ताह का ब्रेक लिया था। आईपीएल के व्यस्त सत्र के बीच हालांकि ऐसा ब्रेक लेना संभव नहीं है, इसलिए उनके लिए नेट सत्र ही वापसी का रास्ता बनते दिख रहे हैं। मुंबई टीम के जामनगर से दो दिन के दौरे के बाद लौटने पर खिलाड़ियों ने तुरंत अभ्यास किया, जिसमें सूर्यकुमार के साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल थे, हालांकि उनकी उपलब्धता पर अभी भी सवाल कायम है।

सूर्यकुमार ने मंगलवार को निर्धारित समय शाम छह बजे से काफी पहले ही नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया था। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक अभ्यास किया। अभ्यास खत्म करने के बाद उन्होंने भारतीय टीम के साथी अभिषेक शर्मा से लंबी बातचीत की। बाद में उनके साथ ईशान किशन भी जुड़ गए। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड भी पास ही बातचीत करते नजर आए।
कब लिया जाएगा रोहित की उपलब्धता पर फैसला
रोहित शर्मा 12 अप्रैल से हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, हालांकि उन्होंने नेट सत्र में कई बार बल्लेबाजी की है। टीम प्रबंधन के अनुसार, उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले टॉस के समय लिया जाएगा।