आईपीएल 2026: रियान पराग पर ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का आरोप; क्या BCCI राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को देगा सजा?
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन पर ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद फैंस और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है कि क्या बीसीसीआई इस मामले में कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। हालांकि अभी तक बोर्ड या फ्रेंचाइज़ी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
- यह घटना दूसरी पारी के 16वें ओवर की है, जब एक ब्रॉडकास्ट कैमरे ने कुछ पलों के लिए पराग को ऐसी चीज के साथ कैद किया, जो वेप जैसी नजर आ रही थी।
- यह फुटेज तेजी से वायरल हो गई, जिससे कई फैंस ने चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पल ने और भी अधिक ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि यह ठीक तब हुआ जब पराग आउट हुए थे।
- उन्होंने 16 गेंदों में 29 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते समय एक महत्वपूर्ण क्षण में वे अपनी पारी को आगे बढ़ाने में असफल रहे।
Riyan Parag completing his daily Calorie take pic.twitter.com/fBXyEJe0lz
— Haydos (alt) (@diablo_kells) April 28, 2026
Nahh man , Riyan parag captured Vaping on live television In dressing room
— ` (@McgMadMan) April 28, 2026
He is idolising Dhoni too much😭🙏 pic.twitter.com/4cWZUGH9QY
🚨RIYAN PARAG CAUGHT SMOKING INSIDE THE DRESSING ROOM🚨
— Akash (@klrvikash) April 29, 2026
During the yesterday match between RR vs PBKS a footage surfaced appearing to show the skipper vaping inside the team dressing room.
With teenage talents like Vaibhav Suryavanshi sharing the dugout argue that Riyan… pic.twitter.com/UiZZrfBNCs
🚨 RIYAN PARAG VAPING DURING MATCH 🚨
— MARCUS (@MARCUS907935) April 28, 2026
Not a good look for a professional. pic.twitter.com/QaDIO8lThE
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिससे संभावित अनुशासनात्मक उपायों के बारे में सवाल उठ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास स्टेडियमों के भीतर खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए सख्त दिशानिर्देश हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम या डगआउट में स्मोक करना, तंबाकू या संबंधित उत्पादों का उपयोग आमतौर पर प्रतिबंधित है, केवल निर्धारित क्षेत्रों में इसकी अनुमति होती है। ऐसे में रियान पराग पर दंड का खतरा मंडरा रहा है। इस क्लिप ने इसलिए भी सवाल खड़े किए हैं क्योंकि भारत में ई-सिगरेट या वेप 'द प्रोहिबिशन ऑफ इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट (PECA), 2019 के तहत प्रतिबंधित हैं। यह कानून इनके निर्माण, बिक्री, खरीद और उपयोग पर रोक लगाता है, और उल्लंघन करने पर जुर्माना तथा जेल तक की सजा हो सकती है।
🚨 BCCI TAKE BIG ACTION AGAINST RIYAN PARAG & RAJASTHAN ROYALS 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 29, 2026
- The IPL Governing Council is set to issue a show-cause notice to Riyan Parag very soon. The BCCI is also closely monitoring the situation. According to sources, a major punishment could be imposed on the… pic.twitter.com/RDSELY1Cj3
फिलहाल आईपीएल की ओर से इस क्लिप या किसी संभावित आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इस घटना के बाद संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईपीएल पहले भी ड्रेसिंग रूम और टीम एरिया के व्यवहार को लेकर सख्त रुख अपनाता रहा है। इसी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया था, क्योंकि वह मैच के दौरान डगआउट में फोन इस्तेमाल करते देखे गए थे। साथ ही उन्हें एक आधिकारिक चेतावनी भी दी गई थी।
हाल के दिनों में मैदान के बाहर खिलाड़ियों से जुड़े कुछ वायरल वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कगिसो रबाडा से जुड़ी एक क्लिप ने भी सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा था। हालांकि हर मामला अलग होता है, लेकिन लीग नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करती रही है। अगर रियान पराग से जुड़ी क्लिप को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है, तो उन पर जुर्माना या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर है कि लीग इस मामले को आधिकारिक रूप से उठाती है या नहीं।
🚨 RR MANAGER ROMI BHINDER IN BIG TROUBLE 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 13, 2026
- The manager is allowed to have a phone, but not inside the dugout at all. The Board of Control for Cricket in India has taken this matter very seriously, and it will be investigated. If the manager is found guilty, strict… pic.twitter.com/ZcX5ZNRTRQ
🚨 KAGISO RABADA IS SMOKING !🤯
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 22, 2026
- Kagiso Rabada was smoking and got caught on camera while doing so. At that moment, Rashid Khan and the rest of the staff came and asked him, “What is this?” 👀
pic.twitter.com/kF65xT8Mxl
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब युवा खिलाड़ी पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में चले जाने के बाद, वह 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व कर रहे हैं। पराग अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह इस सीजन अब तक नौ पारियों में 14.36 की औसत और 124.46 के स्ट्राइक रेट से केवल 117 रन ही बना सके हैं। इसकी वजह से उन्हें फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना का सामना करना पड़ा।
मैदान के बाहर की इस उथल-पुथल के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स ने सफलतापूर्वक 223 रनों का लक्ष्य छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया, पंजाब किंग्स को हरा दिया और उन्हें इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंद में 59 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 29 रन और कूपर कोनोली ने 14 गेंद में 30 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बना सके। मार्कस स्टोइनिस 22 गेंद में तूफानी 62 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल 27 गेंद में 51 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 16 गेंद में 29 रन बनाए। डोनोवन फरेरा 26 गेंद में 52 रन और शुभम दुबे 12 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

कमेंट
कमेंट X