{"_id":"69ec55c89b06e17a7903d6f3","slug":"home-guard-recruitment-exam-candidates-spend-the-night-at-pilibhit-railway-station-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पीलीभीत में रेलवे स्टेशन पर गुजरी अभ्यर्थियों की रात, महिला अभ्यर्थी भी हुईं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पीलीभीत में रेलवे स्टेशन पर गुजरी अभ्यर्थियों की रात, महिला अभ्यर्थी भी हुईं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Apr 2026 11:18 AM IST
Link Copied
पीलीभीत जिले से शाहजहांपुर रूट पर शाम के समय बस और ट्रेन न होने से होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को प्लेटफार्म पर रात गुजारनी पड़ी। कई अभ्यर्थियों ने होटल और गेस्ट हाउस का सहारा लिया। कुछ अभ्यर्थी रात 11 बजे ठहरने की जगह तलाश करते दिखे। पीलीभीत डिपो के जिम्मेदारों ने बदायूं के लिए तो बसें संचालित की, लेकिन शाहजहांपुर मार्ग पर ध्यान नहीं दिया।
शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार, रविवार और सोमवार को होमगार्ड लिखित भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। तीन दिन में अलग-अलग जिलों के 12960 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए शाहजहांपुर और बदायूं जिले के अभ्यर्थी शुक्रवार रात ही पीलीभीत पहुंच गए थे। इसका कारण शाहजहांपुर रूट पर शाम छह बजे के बाद कोई बस और ट्रेन का न होना है।
शाहजहांपुर से शाम 5: 40 बजे के करीब ट्रेन पीलीभीत आती है। पीलीभीत से भी छह बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है। परिवहन निगम की बसों की स्थिति और ज्यादा खराब है। इस रूट पर दिन में सिर्फ दो बसें हैं। बस और ट्रेन की सुविधा न होने से शाहजहांपुर के अभ्यर्थियों को शाम की ट्रेन से ही पीलीभीत आना पड़ा। ठहरने की व्यवस्था, सही जानकारी न होने से अधिकांश अभ्यर्थियों को प्लेटफार्म पर ही रात गुजारनी पड़ी।
खुले में सोए, कुछ ने जागकर काटी रात
शुक्रवार रात 12 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में करीब 200 अभ्यर्थी थे। कोई परिसर में फर्श पर पन्नी बिछाकर लेटा था तो किसी ने बेंच पर ही बैठकर रात काटी। कुछ अभ्यर्थी बिना पंखे की हवा मच्छरों से परेशान दिखे। आरपी के जवान भी अभ्यर्थियों को खुद के सामान की सुरक्षा करते रहने की सलाह देते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।