फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girl's body found hanging at home.

Pilibhit News: घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

Sun, 09 Aug 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging at home.
गजरौला। थाना क्षेत्र की माला कॉलोनी में शुक्रवार रात किशोरी का घर में ही फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

माला कॉलोनी निवासी आशुतोष बछार शुक्रवार रात अपनी पुत्री गुंजन बछार (16) और एक पुत्र के साथ घर में थे। खाना खाने के बाद सभी सो गए। आशुतोष के मुताबिक] रात में किसी समय पुत्री गुंजन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उठने पर पुत्री चारपाई पर नहीं थी। देखा तो उसका शव घर के अंदर रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। परिजन ने शव को फंदे से नीचे उतरा। कुछ देर बाद सूचना थाना पुलिस को दी गई। इसपर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में सामने आया कि आशुतोष और उसकी पत्नी में करीब पांच साल से विवाद चल रहा है। वह पांच साल से पति से अलग रह रही है। इससे घर में तनाव की स्थिति बनी रहती है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed