सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP to move court if 7 former MPs not disqualified said Sanjay Singh

AAP बनाम BJP: सात सांसदों के विलय पर कानूनी लड़ाई के संकेत, संजय सिंह ने खुले तौर पर दी ये चेतावनी

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 27 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार को आप को बड़ा झटका लगा था, जब उसके 10 में से 7 राज्यसभा सांसद- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालिवाल ने पार्टी छोड़कर भाजपा में विलय का एलान किया था।

AAP to move court if 7 former MPs not disqualified said Sanjay Singh
बागी सांसदों पर संजय सिंह हमलावर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सात पूर्व राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर इन सांसदों को अयोग्य घोषित नहीं किया गया तो पार्टी अदालत का रुख करेगी।

Trending Videos

सभापति पर लगाया ये आरोप
संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सातों सांसदों द्वारा भाजपा में विलय के लिए दिया गया पत्र स्वीकार कर लिया गया, लेकिन आप की आपत्तियों और दसवीं अनुसूची (एंटी-डिफेक्शन कानून) के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग पर विचार नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि सभापति ने उन सात सांसदों के पत्र को आधार बनाकर विलय स्वीकार कर लिया, जबकि हमारी आपत्ति और अयोग्यता की मांग को नजरअंदाज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत जाने की दी चेतावनी
आप नेता ने उम्मीद जताई कि जब उनकी पार्टी का पत्र विस्तार से देखा जाएगा तो संविधान और लोकतंत्र के हित में इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी अदालत जाएगी। संजय सिंह ने इसे गलत तरीके से पार्टी तोड़ने का मामला बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

कानूनी मोड़ ले सकता है पूरा विवाद
गौरतलब है कि शुक्रवार को आप को बड़ा झटका लगा था, जब उसके 10 में से सात राज्यसभा सांसद- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालिवाल ने पार्टी छोड़कर भाजपा में विलय का एलान किया था। इन नेताओं ने आरोप लगाया था कि आप अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है।

संजय सिंह ने राज्यसभा में पार्टी स्थिति बदलने पर मांगा जवाब
संजय सिंह ने राज्यसभा महासचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यसभा रिकॉर्ड में आम आदमी पार्टी की पार्टी स्थिति में कथित बदलाव पर स्पष्टीकरण मांगा है। सांसद ने इसे अनधिकृत बताया है। उन्होंने इस मामले की तत्काल जांच का अनुरोध किया है। साथ ही, जल्द से जल्द लिखित जवाब की मांग की है। उन्होंने संबंधित आदेशों की प्रतियां भी मांगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed