सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department has forecast rain from April 28 to April 30

Weather Update: दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, पारा 40 के पार, जानें कब होगी राहत की बारिश

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 27 Apr 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और बदलते मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और लू जारी रहेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

Meteorological Department has forecast rain from April 28 to April 30
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में इस समय दिन के साथ रातें भी लगातार गर्म हो रही है। दोपहर के समय तो ऐसा लगता है जैसे भट्टी जल रही हो। रविवार सुबह से ही तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा और वह परेशान दिखे। हालात ऐसे थे कि रात में भी सुकून नहीं मिला। दिन और रात के समय गर्म हवाएं चली। मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज फिर शाम तक लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, लगातार पांच दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा और लू की स्थिति बनी रही।

Trending Videos

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, और उसके बाद के तीन दिन में इसमें 4-6 डिग्री की गिरावट आएगी और उसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं, अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के कई इलाकों में लू की स्थिति महसूस की गई। ऐसे में लू का यह लगातार तीसरा दिन रहा। इन स्थितियों के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे 28 अप्रैल से इस क्षेत्र में लू की स्थिति में कमी आएगी।

मंगलवार से करवट लेगा मौसम
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और बदलते मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और लू जारी रहेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे और झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यही नहीं, 28 अप्रैल को राहत की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 40-42 डिग्री और न्यूनतम 27-29 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान धीरे-धीरे पूरी तरह बादलों से घिर सकता है और गरज, बिजली और तेज हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटे, झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

29-30 अप्रैल को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को भी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री तक गिर सकता है। दिन में आंशिक बादल और शाम के समय गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। इसके अलावा, 1 और 2 मई को अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23-25 और 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है, इन दिनों आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और हवाएं सामान्य गति से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed