{"_id":"69eecd2fd033609c4f01033d","slug":"two-youths-die-in-road-accident-on-mukundpur-flyover-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई, दो युवकों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई, दो युवकों की हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, टक्कर के बाद मृतकों में से एक युवक नीचे बह रहे नाले में गिर गया।
Trending Videos
यह भीषण हादसा बीती रात उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मुकुंदपुर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर के बाद एक युवक उछलकर नीचे बह रहे नाले में जा गिरा। उसे ढूंढने के लिए एक बचाव अभियान शुरू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X