सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Special Cell Constable Shoots Friends Returning from Party One Dead Another Injured

बिहारी होने की सजा: दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस के हवलदार ने मारी गोली, पांडव का सीना चीरकर गोली कृष्ण को लगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

 शराब के नशे में धुत हवलदार नीरज सभी दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही पीड़ित पांडव कुमार ने बताया कि वह बिहार का है, इस पर वह और आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल निकालकर पांडव के सीने से सटाकर गोली चला दी।

Special Cell Constable Shoots Friends Returning from Party One Dead Another Injured
मृतक पांडव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के द्वारका जिला के जाफरपुर कलां इलाके में शनिवार आधी रात को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हवलदार ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी। हमले के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि पेट में गोली लगने के बाद दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है। वारदात के बाद आरोपी हवलदार मौके से फरार हो गया।

Trending Videos

बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों
मृतक की शिनाख्त खगड़िया, बिहार निवासी पांडव कुमार (23) के रूप में हुई है। वहीं डीडीयू अस्पताल में पांडव के दोस्त कृष्ण की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के समय पांडव, कृष्ण और बाकी युवक दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। इस बीच हवलदार आधी रात को भीड़ लगाने का कारण पूछने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने से सटाकर मारी गोली
आरोप है कि शराब के नशे में धुत हवलदार नीरज सभी दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही पीड़ित पांडव कुमार ने बताया कि वह बिहार का है, इस पर वह और आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल निकालकर पांडव के सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली आर-पार होकर इसके साथ बाइक पर पीछे कृष्ण के पेट में जा लगी।

हत्या का मामला दर्ज
द्वारका जिला के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। चश्मदीदों के अलावा घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। आरोपी नीरज दक्षिण दिल्ली में तैनात है।

Special Cell Constable Shoots Friends Returning from Party One Dead Another Injured
मृतक पांडव के परिजन - फोटो : अमर उजाला

दोस्त के बेटे जन्मदिन में आए थे कई युवक व उनके परिवार
पांडव कुमार अपने परिवार के साथ प्रजापति कॉलोनी, उत्तम नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता गणेश सिंह, मां, एक भाई विकास और शादीशुदा बहन हैं। पांडव कुमार जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। शनिवार इनके दोस्त रूपेश कुमार के दो साल के बेटे का जन्मदिन था। रूपेश कुमार जाफरपुर कलां में रहता है।

पार्टी खत्म होने के बाद 20 लोग निकले थे बाहर
कई दोस्त जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे। देर रात को पार्टी खत्म होने के बाद करीब 20 लोग गली से निकलकर मेन रावता रोड पर आ गए। इनमें कई महिलाएं व युवक मौजूद थे। कैब बुक करने के बाद कई लोग चले भी गए। सड़क पर एक बाइक पर पांडव, कृष्ण और दीपक व स्कूटी पर छोटू किशन व एक अन्य कृष्ण मौजूद थे।

बिहार की बात सुन भड़क गया हवलदार
रात करीब 2 बजे रूपेश इनको छोड़ने के लिए वहां मौजूद था। इस बीच सामने रहने वाला हवलदार नीरज नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। आते ही उसने भीड़ लगाने का कारण पूछा। इस बीच नीरज ने लड़कों से पूछा कि कहा के रहने वाले और कहां रहते हो। जैसे ही पांडव ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है, उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

पांडव के सीने से निकल गोली कृष्ण को लगी
इस बीच आरोपी ने पिस्टल निकालकर पहले पांडव के माथे पर रखी और बाद में सीने से सटाकर उस पर गोली चला दी। गोली पांडव के सीने को चीरती हुई ठीक उसके पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। बाद में आरोपी सभी लड़कों को धमकाता हुआ वहां से फरार हो गया। अस्पताल में पांडव को मृत घोषित कर दिया, कृष्णा का इलाज जारी है।

मेरे पास दो फुट जगह भी नहीं, लेकिन 6 लाख की पिस्टल, कहकर मारी गोली
रूपेश के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। पूरी वारदात का वह चश्मदीद है। रूपेश ने बताया कि जैसे नीरज को बताया कि वह सभी बिहार के रहने वाले हैं तो अचानक वह आग बबूला हो गया। उसने कहा कि बिहारी लूटकर मकान बनाए जा रहे हैं और मेरे पास दो फुट जगह भी नहीं है। बाद में वह 6 लाख की पिस्टल होने की बात करने लगा।

स्पेशल सेल में तैनात है नीरज
इसके बाद आरोपी ने पांडव कुमार को गोली मार दी। मूल रूप से गांव बाहू अकबरपुर, महम, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला नीरज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात है। उसके साथी भी नीरज की इस हरकत से हैरान हैं। उनका कहना है कि नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान तो चल रहा था, लेकिन वह ऐसा करेगा किसी को यकीन नहीं हो रहा है।

Special Cell Constable Shoots Friends Returning from Party One Dead Another Injured
मृतक पांडव के परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने किया थाने का घेराव
पांडव कुमार की मौत के बाद उसके पूरे परिजनों में गुस्सा है। परिजनों का कहना था कि बेहद सरल स्वभाव का पांडव कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था। रूपेश के बुलाने पर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में आया था। नशे में धुत आरोपी ने महज बिहारी होने पर उसकी गोली मार दी। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

सख्त एक्शन की बात पर शांत हुए परिवार वाले
परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसको फांसी देने की मांग की। गुस्साए परिजन रविवार सुबह थाने के बाहर पहुंच गए और वहां घेराव किया। खबर मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाकर वहां से भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed