सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sun Pharma to acquire US-based Organon in nearly $11.75 billion deal News In Hindi

सन फार्मा का मेगा अधिग्रहण: 11.75 अरब डॉलर में अमेरिकी ऑर्गेनॉन खरीदेगी कंपनी, अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत की दिग्गज दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की कंपनी ऑर्गनॉन एंड कंपनी को खरीदने का ऐतिहासिक फैसला किया है। करीब 11.75 अरब डॉलर की यह मेगा डील न सिर्फ कारोबार का विस्तार है, बल्कि वैश्विक दवा उद्योग में शक्ति संतुलन बदलने वाला कदम माना जा रहा है।

Sun Pharma to acquire US-based Organon in nearly $11.75 billion deal News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

भारत की बड़ी दवा कंपनियों में एक सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अमेरिका की कंपनी ऑर्गनॉन एंड कंपनी को खरीदने जा रही है। यह सौदा करीब 11.75 अरब डॉलर (लगभग 98 हजार करोड़ रुपये) का है और यह सन फार्मा का अब तक का सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण होगा। कंपनी के मुताबिक, इस डील के तहत सन फार्मा ऑर्गेनॉन के 100% शेयर खरीदेगी। हर शेयर की कीमत 14 डॉलर तय की गई है। इस तरह कंपनी का कुल एंटरप्राइज वैल्यू 11.75 अरब डॉलर और इक्विटी वैल्यू करीब 3.99 अरब डॉलर बैठती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सन फार्मा का कहना है कि यह सौदा उसकी रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए कंपनी अपने इनोवेटिव (नई तरह की) दवाओं के कारोबार को बढ़ाना चाहती है। साथ ही, वह पहले से मौजूद ब्रांडेड दवाओं और जेनेरिक दवाओं के बिजनेस को भी मजबूत करेगी। इस डील की खास बात यह है कि इससे सन फार्मा बायोसिमिलर (जैविक दवाओं के सस्ते विकल्प) के क्षेत्र में भी मजबूत एंट्री कर पाएगी और दुनिया के बड़े खिलाड़ियों में शामिल हो सकती है।

कितनी बड़ी बनेगी कंपनी?
इस अधिग्रहण के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी दुनिया की टॉप 25 दवा कंपनियों में शामिल हो सकती है। दोनों कंपनियों की कुल सालाना कमाई करीब 12.4 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इसके अलावा, महिलाओं के स्वास्थ्य (वुमेन्स हेल्थ) और बायोसिमिलर सेक्टर में भी कंपनी की पकड़ मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:- The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

समझिए ऑर्गेनॉन क्या करती है?
बता दें कि अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित ऑर्गेनॉन महिलाओं के स्वास्थ्य, बायोसिमिलर और पुरानी स्थापित दवाओं के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के पास 70 से ज्यादा प्रोडक्ट हैं और वह 140 से अधिक देशों में मौजूद है। इस सौदे को दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब इसे रेगुलेटरी मंजूरी और शेयरहोल्डर्स की सहमति मिलनी बाकी है। उम्मीद है कि यह डील 2027 की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी।

पैसा कहां से आएगा?
सन फार्मा इस डील के लिए पैसा अपनी आंतरिक कमाई (इंटरनल फंड) और कर्ज (डेट) के जरिए जुटाएगी। इसको लसेकर सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप संघवी ने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी और मजबूत और विविध (डाइवर्स) बनेगी। वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्ति गानोरकर ने कहा कि इस डील से आगे काफी ग्रोथ और तालमेल (सिनर्जी) के मौके मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:- IIP: औद्योगिक उत्पादन में बड़ी गिरावट की आशंका: 2 फीसदी रह सकती है वृद्धि दर; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावा

समझिए शेयर बाजार पर कैसा होगा असर?

गौरतलब है कि इस खबर के बाद सन फार्मा के शेयरों में तेजी देखी गई। सोमवार को कंपनी का शेयर करीब 6.7% तक बढ़कर 1,728.65 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। कुल मिलाकर, यह डील भारतीय फार्मा सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे सन फार्मा की वैश्विक ताकत और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed