सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Temperature crosses 40 degrees Celsius for fifth consecutive day in Delhi

भट्टी में तब्दील हुई दिल्ली: तापमान 42 डिग्री के पार, आज के लिए लू का यलो अलर्ट; जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद के तीन दिन में इसमें 4-6 डिग्री की गिरावट आएगी।

Weather Forecast Temperature crosses 40 degrees Celsius for fifth consecutive day in Delhi
दिल्ली में गर्मी की मार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में इस समय कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। दिन के साथ रातें भी लगातार गर्म हो रही हैं। दोपहर के समय तो यूं मानों ऐसा लगता हो, जैसे भट्टी जल रही हो। इसी कड़ी में रविवार सुबह से ही तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा और वह परेशान दिखे। वह घर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। यही नहीं, हालात ऐसे थे कि रात में भी सुकून नहीं मिला। दिन और रात के समय गर्म हवा चली। 

Trending Videos

मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज फिर शाम तक आते-आते लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 60 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत रही। वहीं, लगातार पांच दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा और लू की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद के तीन दिन में इसमें 4-6 डिग्री की गिरावट आएगी और उसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं, अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है और उसके बाद यह सामान्य स्तर पर आ जाएगा। 

इसके अलावा, दिल्ली के कई इलाकों में लू की स्थिति महसूस की गई है। ऐसे में लू का यह लगातार तीसरा दिन रहा। इन स्थितियों के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे 28 अप्रैल से इस क्षेत्र में लू की स्थिति में कमी आएगी।

आज भी लू का यलो अलर्ट, लेकिन मंगलवार से करवट लेगा मौसम
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और बदलते मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और लू जारी रहेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे और झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यही नहीं, 28 अप्रैल को राहत की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 40-42 डिग्री और न्यूनतम 27-29 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान धीरे-धीरे पूरी तरह बादलों से घिर सकता है और गरज, बिजली और तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटे, झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

29-30 अप्रैल को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को भी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री तक गिर सकता है। दिन में आंशिक बादल और शाम के समय गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। इसके अलावा, 1 और 2 मई को अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23-25 और 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है, इन दिनों आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और हवाएं सामान्य गति से चलेंगी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed