सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Dry Days 2026 Liquor shops will remain closed for five days

Delhi Dry Days 2026: दिल्ली में पांच दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, दारू के शौकीन नोट कर लें तारीख

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

आबकारी विभाग ने 2026 के लिए पांच ड्राई डे घोषित किए। मई में दो दिन, जून में एक, अगस्त में एक और सितंबर में एक दिन को शराब बिक्री बंद रहेगी। होटलों में छूट मिलेगी।

Delhi Dry Days 2026 Liquor shops will remain closed for five days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 2026 के लिए ड्राई डे की नई सूची जारी कर दी है। इसके तहत राजधानी में पांच दिन शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। होटलों में मेहमानों को सर्विस मिलेगी।

Trending Videos

आबकारी विभाग के आदेश के मुताबिक 1 मई बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई बकरीद, 26 जून मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 4 सितंबर जन्माष्टमी को शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। इन दिनों सभी प्रमुख लाइसेंसधारी दुकानों जैसे एल-1 से एल-35 तक बंद रखना होगा। हालांकि कुछ खास श्रेणी के लाइसेंसधारियों के लिए केवल 15 अगस्त को ड्राई डे लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि इन दिनों किसी तरह की बिक्री या सप्लाई नहीं की जा सकेगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एक अहम छूट भी दी गई है। जिन होटलों के पास एल-15 और 15एफ लाइसेंस है, वहां ठहरे हुए मेहमानों को शराब परोसी जा सकेगी। आबकारी विभाग ने सभी लाइसेंसधारियों को आदेश अपने प्रतिष्ठानों पर चस्पा करने और ड्राई डे के दिन दुकानें पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed