{"_id":"69ee34aa6ad0d7bf25066ebf","slug":"a-constable-shot-at-friends-returning-from-a-party-killing-one-and-injuring-another-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-133960-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पार्टी से आ रहे दोस्तों को हवलदार ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पार्टी से आ रहे दोस्तों को हवलदार ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- द्वारका जिला के जाफरपुर कलां स्थित रावता मोड़ पर हुई वारदात, आधी रात को दोस्त के बर्थडे पार्टी से वापस आ रहे थे दोस्त, हवलदार ने भीड़ जुटी देखी तो करने लगा बहस
- पीड़ितों ने जैसे ही बताया कि वह बिहार के मजदूर हैं तो बाइक सवार युवक की छाती से सटाकर मार दी गोली, गोली पार होकर बाइक पर बैठे दूसरे युवक को लगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला के जाफरपुर कलां इलाके में शनिवार आधी रात को स्पेशल सेल में तैनात हवलदार ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि पेट में गोली लगने के कारण दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है। वारदात के बाद आरोपी हवलदार फरार हो गया।
मृतक की शिनाख्त खगड़िया, बिहार निवासी पांडव कुमार (23) के रूप में हुई है। वहीं डीडीयू अस्पताल में पांडव के दोस्त कृष्ण की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के समय पांडव, कृष्ण और बाकी युवक दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। इस बीच हवलदार आधी रात को भीड़ लगाने का कारण पूछने लगा। आरोप है कि शराब के नशे में धुत हवलदार नीरज सभी दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही पीड़ित पांडव कुमार ने बताया कि वह बिहार का है, इस पर वह और आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल निकालकर पांडव के सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली आरपार होकर इसके साथ बाइक पर पीछे कृष्ण के पेट में जा लगी।
द्वारका जिला के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। चश्मदीदों के अलावा घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नीरज दक्षिण दिल्ली में तैनात है।
दोस्त के बेटे के जन्मदिन में आए थे कई युवक व उनके परिवार
पांडव कुमार जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। शनिवार को इनके दोस्त रूपेश कुमार के दो साल के बेटे का जन्मदिन था। कई दोस्त जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे। देर रात को पार्टी खत्म होने के बाद करीब 20 लोग गली से निकलकर मेन रावता रोड पर आ गए। इनमें कई महिलाएं व युवक मौजूद थे। कैब बुक करने के बाद कई लोग चले भी गए। सड़क पर एक बाइक पर पांडव, कृष्ण और दीपक व स्कूटी पर छोटू किशन व एक अन्य कृष्ण मौजूद थे।
रात करीब 2 बजे रूपेश इनको छोड़ने के लिए वहां मौजूद था। इस बीच सामने रहने वाला हवलदार नीरज नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। आते ही उसने भीड़ लगाने का कारण पूछा। इस बीच नीरज ने लड़कों से पूछा कि कहां के रहने वाले और कहां रहते हो। जैसे ही पांडव ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है, उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इस बीच आरोपी ने पिस्टल निकालकर पहले पांडव के माथे पर रखी और बाद में सीने से सटाकर उस पर गोली चला दी। गोली पांडव के सीने को चीरती हुई ठीक उसके पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। बाद में आरोपी सभी लड़कों को धमकाता हुआ वहां से फरार हो गया।
मेरे पास दो फुट जगह भी नहीं, लेकिन 6 लाख की पिस्टल, कहकर मारी गोली
रूपेश ने बताया कि जैसे नीरज को बताया कि वह सभी बिहार के रहने वाले हैं तो अचानक वह आग बबूला हो गया। उसने कहा कि बिहारी लूटकर मकान बनाए जा रहे हैं और मेरे पास दो फुट जगह भी नहीं है। बाद में वह 6 लाख की पिस्टल होने की बात करने लगा। इसके बाद आरोपी ने पांडव कुमार को गोली मार दी। मूल रूप से गांव बाहू अकबरपुर, महम, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला नीरज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात है। उसके साथी भी नीरज की इस हरकत से हैरान हैं। उनका कहना है कि नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान तो चल रहा था, लेकिन वह ऐसा करेगा किसी को यकीन नहीं हो रहा है।
परिजनों ने किया थाने का घेराव
पांडव कुमार की मौत के बाद उसके पूरे परिजनों में गुस्सा है। परिजनों का कहना था कि बेहद सरल स्वभाव का पांडव कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था। रूपेश के बुलाने पर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में आया था। नशे में धुत आरोपी ने महज बिहारी होने पर उसकी गोली मार दी। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसको फांसी देने की मांग की। गुस्साए परिजन रविवार सुबह थाने के बाहर पहुंच गए और वहां घेराव किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाकर वहां से भेजा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X