{"_id":"69ee2eab9c9fb510c90a776b","slug":"three-criminals-of-arms-supply-gang-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-133952-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हथियार सप्लाई गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हथियार सप्लाई गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पूर्वी जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ऑटोमेटिक पिस्टल, 3 देशी पिस्टल, 3 चाकू, 16 कारतूस और एक कार बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर निवासी बाबू उर्फ मुरदरी, राज कुमार और मेरठ निवासी परविंदर के रूप में हुई है। ईस्ट जिले के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और तकनीकी निगरानी के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
पुलिस ने सीआरपीएफ रेड लाइट के पास बाबू उर्फ मुरदरी और राज कुमार को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे मेरठ निवासी हथियार सप्लायर परविंदर से अवैध हथियार खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने यूपी के दादरी में छापा मारकर कर एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 14 कारतूस बरामद किए। बाद में मेरठ से मुख्य सप्लायर परविंदर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दावा किया कि बाबू और राजकुमार पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में शामिल रह चुके हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X