{"_id":"69ef5ebb95aaea60730357d3","slug":"women-should-avoid-cooking-in-the-kitchen-during-the-scorching-heat-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-133992-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तपती गर्मी में महिलाएं किचन में खाना बनाने से करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तपती गर्मी में महिलाएं किचन में खाना बनाने से करें परहेज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तपती गर्मी में दोपहर के समय किचन में खाना बनाना महिलाओं को भारी पड़ सकता है। बिना घर के बाहर जाए गर्मी संबंधी बीमारी हो सकती है। डॉक्टरों की चेतावनी है कि दोपहर के समय महिलाएं खाना बनाने से बचें। सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में निदेशक प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में घर के अंदर का तापमान भी 30 डिग्री तक देखने को मिलता है। किचन में गैस के इस्तेमाल होने से यह तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में महिलाओं को दोपहर के समय किचन में खाना बनाने से परहेज कराना चाहिए। अगर कोई महिला एक-डेढ़ घंटा ऐसे उच्च तापमान में किचन में खड़े होकर खाना तैयार करेंगी तो वह बिना बाहर जाए भी गर्मी संबंधी बीमारी की चपेट में आ सकती है। खाना बनाने का काम महिलाएं सुबह और शाम के समय करें। वहीं जीटीबी अस्पताल के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मौसम में पर्याप्त पानी पीयें ताकि डिहाइड्रेशन की स्थिति में इलेक्ट्रोलाइट्स अंसुतलित न हो।
लू से बचाव के लिए यह जरूरी
-पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें।
-दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक धूप में न निकले।
- सिर को टोपी और गमछे से ढककर रखे।
-शरीर का तापमान बढ़ने पर ठंडे पानी की गीली पट्टी माथे पर जरूर रखें।
-बाहर जाते समय आंखों पर काला चश्मा लगाकर रखे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X