{"_id":"69f1cc082c5e469bf60580d3","slug":"delhi-police-busted-an-international-illegal-arms-syndicate-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बड़े हथियार सिंडिकेट पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने नौ आरोपियों को दबोचा, 23 अत्याधुनिक हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बड़े हथियार सिंडिकेट पर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने नौ आरोपियों को दबोचा, 23 अत्याधुनिक हथियार बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ड्रोन और बॉर्डर रूट के जरिए भारत लाई गई अत्याधुनिक हथियारों की खेप बरामद की है। 23 हथियार बरामद हुए हैं।
Trending Videos
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने पुलिस द्वारा बड़े हथियार सिंडिकेट पर कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 23 हथियार बरामद हुए हैं। पूरा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड शहबाज अंसारी नाम का एक घोषित अपराधी है, जिसका सिद्धू मूसेवाला केस में नाम आया था, ये पकड़ा गया था। बाद में वह पैरोल तोड़कर भाग गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार, अभी वह बांग्लादेश में है और उसके साथ उसका चाचा रेहान अंसारी भी है, जो खुफिया जानकारी के मुताबिक अभी दुबई में है। ये दोनों मिलकर सिंडीकेट चलाते हैं। ये हथियार 2 जगहों से आते हैं एक पंजाब में ड्रोन से और नेपाल से।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X