सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Night Runner Delhi 2026 to be held on May 2, Amar Ujala is the media partner

Delhi: नाइट रनर दिल्ली 2026 का आयोजन 2 मई को, अमर उजाला है मीडिया पार्टनर

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Apr 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
सार

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 मई को नाइट रनर दिल्ली 2026 का आयोजन होगा। द सिटी रन आफ्टर डार्क थीम पर आधारित यह कार्यक्रम दौड़, संगीत और रोशनी का खास संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

Delhi: Night Runner Delhi 2026 to be held on May 2, Amar Ujala is the media partner
नाइट रनर दिल्ली 2026 का आयोजन 2 मई को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली एक अनोखे फिटनेस ईवेंट के लिए तैयार है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 मई को नाइट रनर दिल्ली 2026 का आयोजन होगा। द सिटी रन आफ्टर डार्क थीम पर आधारित यह कार्यक्रम दौड़, संगीत और रोशनी का खास संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

Trending Videos


यह ईवेंट एक रनिंग म्यूजिक फेस्टिवल की तरह आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रतिभागी रात के समय दौड़ का अलग अनुभव ले सकेंगे। इसमें तीन श्रेणियों में दौड़ रखी गई है। आयोजन कल्कि स्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, यह इवेंट लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करेगा और साथ ही उन्हें एक नया, रोमांचक अनुभव भी देगा। इसमें 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10.5 किलोमीटर और 5 किलोमीटर रन है। साथ ही, हाफ मैराथन शाम 7 बजे से शुरू होगी, जबकि 10.5 किमी दौड़ 7:45 बजे और 5 किमी दौड़ रात 8:15 बजे शुरू होगी। 

ईवेंट के दौरान डीजे के साथ वार्म-अप सेशन, दौड़ के रास्ते में म्यूजिक और एनर्जी जोन, एलईडी लाइट्स में रनिंग और दौड़ के बाद मनोरंजन कार्यक्रम जैसी कई खास आकर्षण होंगे। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एक उत्सव जैसा अनुभव देगा। यही नहीं, प्रतिभागियों के लिए कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, सभी धावकों को ड्राई-फिट टी-शर्ट, एलईडी रिस्ट बैंड, टाइमिंग बिब, रेस बैग, फिनिशर मेडल और ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 

इसके अलावा दौड़ से पहले, दौरान और बाद में पानी और रिफ्रेशमेंट, मेडिकल सहायता और फिजियोथेरेपी की सुविधा भी रहेगी। पंजीकरण 29 अप्रैल सुबह 7 बजे तक खुले हैं और इस दौरान 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। आयोजकों ने लोगों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। बिब कलेक्शन 1 मई और 2 मई को स्टेडियम से ही करना होगा और इसके लिए तय समय का पालन करना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed