सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Goodwill Football beat Shimla Youngs

Delhi NCR News: गुडविल फुटबॉल ने शिमला यंग्स को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सॉकर एसोसिएशन-ए डिवीजन लीग के ग्रुप चरण के मुकाबले में गुडविल फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिमला यंग्स फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया। गुडविल के फॉरवर्ड शाहमीर मिर्जा ने 9वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद मिडफील्डर ब्रिंदर सिंह दहिया, राहुल सिंह तरागी और वाशु पंवार ने खेल की गति बनाए रखी। दूसरे हाफ में गुडविल ने दबाव और बढ़ाया। हिमांशु सेमवाल और जेरी लालंगाइहावमा ने मिडफील्ड में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने दो और गोल कर मैच पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। शिमला यंग्स की ओर से गोलकीपर आशीष कुमार विद्यार्थी ने कई अच्छे बचाव किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed