सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last day of self-census, citizens should participate enthusiastically: Deputy Commissioner

स्वयं जनगणना का आज अंतिम दिन, नागरिक बढ़-चढ़कर लें भाग : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 2 लाख 45 हजार लोगों ने लिया हिस्सा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला नूंह के नागरिकों से अपील की है कि स्वयं जनगणना करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी स्व-गणना अवश्य करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अब तक 2 लाख 45 हजार से अधिक परिवार स्वयं जनगणना कर चुके हैं, जो जनभागीदारी और जागरूकता का प्रतीक है। विशेष रूप से युवाओं में इस अभियान के प्रति उत्साह देखने को मिला है। उपायुक्त ने नूंह के लोगों से भी अपील की कि वे इस मामले में अन्य जिलों से आगे रहें। स्वयं जनगणना एक सरल और तेज प्रक्रिया है, जिसे कोई भी व्यक्ति 5-7 मिनट में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरा कर सकता है।

1 मई से शुरू होगी हाउस लिस्टिंग व जनगणना की प्रक्रिया: 1 मई से जिले में वास्तविक हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना संचालन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का पूरा सहयोग करें और सही व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी भी अन्य व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके माध्यम से देश के विकास, नीति निर्धारण और संसाधनों के उचित वितरण में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित होती है। जनगणना कर्मियों को जानकारी देने से इनकार करना कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में जनगणना संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हैं। यदि किसी नागरिक, प्रगणक या पर्यवेक्षक को कोई समस्या आती है, तो वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1855 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed