{"_id":"69f26aecd09d96d1e5094255","slug":"suspended-asi-of-delhi-municipal-corporation-commits-suicide-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: दिल्ली नगर निगम के निलंबित ASI ने कार्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: दिल्ली नगर निगम के निलंबित ASI ने कार्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सार
दरअसल काम ठीक से न करने की वजह से करीब तीन माह पूर्व राजकुमार सोलंकी को तत्कालीन निगम उपायुक्त ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद से वह ड्यूटी पर वापस बहाल करने के लिए अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे थे।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
बुधवार को जोन में तैनात असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर (एएसआई) ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त राजकुमार सोलंकी (58) के रूप में हुई है। दरअसल काम ठीक से न करने की वजह से करीब तीन माह पूर्व राजकुमार सोलंकी को तत्कालीन निगम उपायुक्त ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद से वह ड्यूटी पर वापस बहाल करने के लिए अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे थे।
Trending Videos
बुधवार दोपहर को भी वह कई अधिकारियों से मिले। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो उन्होंने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। एएसआई के कूदते ही निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक का शव करीब दो घंटे घटना स्थल पर पड़ा रहा। किसी ने उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की। बाद में पुलिस ने शव उठाकर भेजा।
उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि राजकुमार अपने परिवार के साथ सबोली गांव में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। राजकुमार नगर निगम के डेम्स विभाग में तैनात थे। फिलहाल इनकी तैनाती सुंदर नगरी वार्ड में थी। तीन माह पूर्व तत्कालीन निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने उन्हें सफाई ठीक से न कराने पर निलंबित कर दिया था।
इसके बाद से लगातार राजकुमार परेशान चल रहे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे उन्होंने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस जांच कर रही है कि राजकुमार खुद कूदे या वह किसी हादसे का शिकार हुए। उनके इस कदम से नगर निगम कर्मचारी हैरान थे। निगम कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
