{"_id":"69ec511b36679ce2530d222e","slug":"video-protest-against-garbage-dump-on-gurdwara-road-in-jhabbal-amritsar-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के झब्बाल में गुरुद्वारा मार्ग पर कूड़े के डंप का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के झब्बाल में गुरुद्वारा मार्ग पर कूड़े के डंप का विरोध
ऐतिहासिक नगर झब्बाल में स्थित गुरुद्वारों के मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे कूड़े के डंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में सिख जत्थेबंदियों और सतिकार कमेटी के प्रतिनिधियों ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक लापरवाही और स्थानीय गुंडागर्दी की शिकायत दर्ज करवाई।
आगुओं ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब जाने वाले रास्ते पर कूड़ा डालना संगत की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उनका आरोप है कि विरोध करने पर कुछ शरारती तत्वों ने बदसलूकी करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश भी की।
पिछले 15 दिनों से डीसी, एडीसी और एसएसपी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज संगत ने अब अकाल तख्त की शरण ली है। जत्थेदार के सहायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच का भरोसा दिया है।
संगत ने मांग की है कि डंप को तुरंत हटाकर वहां हरियाली या पार्क विकसित किया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।