सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   khandwa bjp mp gyaneshwar patil brother suicide jumped into well morning incident

MP News: खंडवा सांसद के भाई की संदिग्ध मौत, खेत के कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे लापता थे और बाद में उनका शव बुरहानपुर स्थित उनके खेत के कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

khandwa bjp mp gyaneshwar patil brother suicide jumped into well morning incident
विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उनका शव बुरहानपुर में उनके ही खेत के कुएं से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल लापता थे। परिजनों ने उनके नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान खेत के पास स्थानीय लोगों को उनकी चप्पल दिखाई दी, जिससे शक गहराया और पुलिस को कुएं में सर्चिंग करने का संकेत मिला।
Trending Videos


गोताखोरों की मदद से मिला शव
सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कुएं में सर्चिंग शुरू की। कुएं की गहराई में शव दिखाई देने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव बाहर निकालने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल के रूप में की। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों और राजनीतिक लोगों का सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jabalpur News: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर रोक, हाईकोर्ट ने डीईओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

सांसद दिल्ली से रवाना
सांसद के पीए के अनुसार, ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली में थे। घटना की जानकारी मिलते ही वे बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए और देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। मृतक का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटिल ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी और तलाश के दौरान कुएं से शव बरामद हुआ। फिलहाल मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

बजट सम्मेलन स्थगित
इस घटना के चलते बुरहानपुर नगर निगम में होने वाला बजट सम्मेलन भी प्रभावित हुआ है। बैठक में बजट पेश कर इसे 20 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, ताकि शोक की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed