सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jamal-siddiqui-on-mahua-moitra-namaz-yoga-row-and-ayodhya-ram-mandir-donation-theft-case-khandwa-news

MP: नमाज और योग की तुलना गलत, राम मंदिर दानपात्र चोरी के दोषियों को नहीं मिलेगी माफी; बोले- जमाल सिद्दीकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

खंडवा पहुंचे बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने महुआ मोइत्रा के नमाज़-योग विवादित बयान और अयोध्या राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले पर प्रतिक्रिया दी। 

jamal-siddiqui-on-mahua-moitra-namaz-yoga-row-and-ayodhya-ram-mandir-donation-theft-case-khandwa-news
जमाल सिद्दीकी, भाजपा नेता। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने सड़क पर नमाज को योग दिवस से जोड़ते हुए ट्वीट कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि बंगाल के रेड रोड पर एक दिन के लिए एक घंटे तक ईद की नमाज़ नहीं हो सकी, लेकिन उसी रेड रोड को योग दिवस के लिए एक सप्ताह तक ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया। अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान हिम्मत करके अपने पैसे देने वालों से यह सवाल पूछें।


वहीं, इस मामले में मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचे बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम में नमाज को लेकर एक पूरा प्रोटोकॉल है, जिसमें बताया गया है कि नमाज कैसे और किन परिस्थितियों में पढ़ी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि कुछ लोग मुद्दों को भटकाने और मुसलमानों को बदनाम करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'विवादित स्थान पर पढ़ी गई नमाज़ को कबूल नहीं माना जाता'
जमाल सिद्दीकी ने आगे कहा कि इस्लाम में नमाज के लिए मस्जिद को प्राथमिक स्थान माना गया है और 55 देशों में, जहां इस्लाम प्रमुख धर्म है, वहां नमाज़ मस्जिदों में ही पढ़ी जाती है। यहां तक कि सऊदी अरब, जहां से इस्लाम की शुरुआत हुई, वहां भी नमाज़ मस्जिदों में ही अदा की जाती है, सड़कों पर नहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम में विवादित स्थान पर पढ़ी गई नमाज़ को कबूल नहीं माना जाता। इसलिए उन्हें समझ नहीं आता कि कुछ लोग नमाज़ को एसी कमरों से निकालकर सड़कों पर लाकर मुसलमानों की नमाज़ क्यों खराब करना चाहते हैं।

विज्ञापन

अपील: नमाज भी पढ़ें और योग भी करें
योग को लेकर उन्होंने कहा कि योग देश की संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है और इसके माध्यम से दुनिया भर में भारत का नाम रोशन हो रहा है। नमाज़ और योग दोनों अलग-अलग विषय हैं। यदि दोनों को सही तरीके से अपनाया जाए तो व्यक्ति तन और मन दोनों से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि नमाज़ भी पढ़ें और योग भी करें, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से निरोगी रह सकें।


राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद पर जानें क्या-क्या कहा?
वहीं, जमाल सिद्दीकी ने हाल ही में अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कुछ कथित कर्मचारियों द्वारा दानपात्र से चंदा चोरी करने के मामले में कहा कि विपक्ष के लोग इतने हताश हो चुके हैं कि अब वे हर जगह अवसर तलाश रहे हैं। वे सरकार को घेरने का मौका ढूंढ रहे हैं। जबकि श्रीराम मंदिर में चोरी का जो मामला सामने आया है, उसकी जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भगवान श्रीराम के घर में चोरी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी और देश भी उन्हें माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed