सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara-road-accident News-pickup-truck-crash-many-injured

छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत; 20 हुए घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि 20 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

chhindwara-road-accident News-pickup-truck-crash-many-injured
 छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहीं, 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं।



हादसे की खबर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिला प्रशासन की टीम दुर्घटनाग्रस्त लोगों के राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। समुचित इलाज की व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: सिंहस्थ 2028 के लिए RPF का मेगा सुरक्षा प्लान, 4500 अतिरिक्त जवानों के साथ ड्रोन व 700 CCTV कैमरों की मांग
विज्ञापन


सिविल सर्जन सुशील दुबे का बयान 
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पांच मौत की पुष्टि की और 20 मजदूरों को घायल बताया है। मृतकों में तीन महिला दो पुरुष हैं।  एक मृतक मछेरा गांव का है। जबकि चार मृतकों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है। तीन लोगों का ऑपरेशन जारी है। एक क्रिटिकल मरिज को नागपुर रेफर किया जा रहा है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed