Ujjain News: विवाहिता को फोन पर धमकाता था, रास्ते में करता था छेड़छाड़; अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को फोन पर धमकाने और रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए और महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति का संदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के घट्टिया थाना पुलिस ने एक विवाहिता को फोन पर धमकाने और रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश गया है। थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि ग्राम झीतरखेड़ी निवासी एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सलामता गांव निवासी 26 वर्षीय गोविंद यादव, पिता रघुनाथ यादव, पिछले कई दिनों से उसे फोन कर परेशान कर रहा था। आरोपी कथित रूप से महिला को जान से मारने की धमकी देता था और रास्ते में रोककर छेड़छाड़ भी करता था।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने घट्टिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश और महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी गोविंद यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई का क्षेत्र की महिलाओं ने स्वागत किया और महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की तत्परता की सराहना की।
• नाम - गोविन्द यादव
• उम्र - 26 साल
• पिता - रघुनाथ यादव
• गांव - सलामता, थाना घट्टिया
• आरोप - छेड़छाड़ + जान से मारने की धमकी + फोन पर प्रताड़ना
• स्टेटस - अभी उज्जैन जेल में बंद
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मानसून की रफ्तार सुस्त, एमपी में लू, गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर
पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' स्कोरकार्ड
• पिछले 30 दिन में महिला अपराध पर कार्रवाई: - 18 केस
• ऑन-स्पॉट गिरफ्तारी - 15 आरोपी
• 24 घंटे में चालान - 12 केस
• मनचलों को सबक - 100% स्ट्राइक रेट SP प्रदीप शर्मा का मैसेज - उज्जैन में बहन-बेटी छेड़ने से पहले अंजाम सोच लेना
