{"_id":"69ecb2421a49a2ad670a259d","slug":"video-video-rayabral-ma-davaidara-sa-takaraii-bika-tha-yavaka-gabhara-nprpa-sa-ghayal-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
उन्नाव हाईवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। शनिवार को अपने साथी को होमगार्ड की परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया गया। जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना कुंभडौरा गांव के पास की है। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के गुंडा रसूलपुर गांव निवासी शैलेंद्र (28) अपने दोस्त और अनुज (18) के साथ कानपुर में होमगार्ड की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से अनुज के एम्स रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा अनुज हेलमेट पहने था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों डिवाइडर पर लगे मैटेलिक गार्ड से जाकर टकरा गए। इससे अनुज की छाती का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया।
सूचना पर पहुंच पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों में एक को एम्स रेफर किया गया है और दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।