{"_id":"69ec5eec842076a23d09e841","slug":"video-home-guard-recruitment-exam-begins-amid-tight-security-at-eight-examination-centres-in-lalitpur-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा
होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक केन्द्र पर एक. एक सेक्टर व स्टैटिक मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ केंद्र व्यवस्थापक, संस्था एवं प्रशासन द्वारा नामित एक-एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शनिवार के अलावा परीक्षा 26 और 27 अप्रेल को भी होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक और दोपहर की पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी से लेकर अन्य इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनात की गई है। परीक्षा को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मोहमद मुश्ताक ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा की निगरानी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।