{"_id":"69ec5edd4f88a350b80d8c50","slug":"video-saltanapara-ma-kaugdha-dapaga-sathal-para-karamacara-ka-rada-sa-pata-aarapa-ka-khalfa-shakayata-tharaja-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में कूड़ा डंपिंग स्थल पर कर्मचारी को रॉड से पीटा, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में कूड़ा डंपिंग स्थल पर कर्मचारी को रॉड से पीटा, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
सुल्तानपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित अहलादपुर स्थित एमआरएफ सेंटर (कूड़ा डंपिंग स्थल) पर शनिवार सुबह नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर हमला किया गया। कूड़ा गिराने को लेकर हुए विवाद में एक स्थानीय व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका कर्मचारी मो. अली जान और शिवा शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी टेंपो गाड़ी से कूड़ा लेकर लालभानी अस्पताल के बगल स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद नीरज दुबे (निवासी अमहट) ने कूड़ा गिराने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कर्मचारियों ने विरोध करते हुए कहा कि वे सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं, तो विवाद बढ़ गया।
नीरज दुबे ने अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार से लोहे की रॉड निकाली और मो. अली जान के सिर पर वार कर दिया। हमले में मो. अली जान का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। बीच-बचाव करने आए दूसरे कर्मचारी शिवा के साथ भी मारपीट की गई। मौके पर शोर-शराबा सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर कर्मचारियों को बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नीरज दुबे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित कर्मचारियों ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपना मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका सिंह नगर कोतवाली पहुंचीं। सफाई कर्मचारी अध्यक्ष सुल्तानपुर संतोष चौधरी ने भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि घटना स्थल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।