{"_id":"6a3504e2101858ff440e5cef","slug":"video-video-rayabral-ma-aama-taugdhata-samaya-11-kava-lina-ka-capata-ma-aaya-yavaka-gabhara-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में आम तोड़ते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में आम तोड़ते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर
आम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के रौसी झंडा गांव निवासी अजय कुमार (21) पुत्र धुन्नी वर्मा शुक्रवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट का झटका लगने के बाद अजय पेड़ की डाल में ही फंस गया।
इससे वह नीचे गिरने से बच गया। यदि वह ऊंचाई से नीचे गिर जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पेड़ से नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।