{"_id":"6a780edd1aa57f65cc05165c","slug":"himachal-weather-alert-heavy-very-heavy-rain-10-11-august-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Alert: हिमाचल में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Alert: हिमाचल में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा
Sun, 09 Aug 2026 11:08 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:08 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 9 अगस्त को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 10 और 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में ज्यादा असर की संभावना है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल मौसम।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माचल प्रदेश में मानसून फिर तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार रविवार 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में मौसम और बिगड़ने के आसार हैं। 10 और 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 12, 13 और 14 अगस्त को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान निचले और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी 8 से 14 अगस्त के बीच 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में ज्यादा असर की संभावना
जिलावार पूर्वानुमान में कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में 10 और 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कांगड़ा में 9 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मंडी और सिरमौर में भी अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है। ऊना और हमीरपुर में भी 9 से 11 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। शिमला और सोलन में 9 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 11 और 12 अगस्त को इन जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश से भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, कीचड़ खिसकने और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका जताई है। नदियों, नालों और अन्य जल निकायों में जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव के साथ सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है।
विभाग ने लोगों को भूस्खलन, कीचड़ खिसकने और अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। नदी-नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा वाहन चलाते समय गति सीमा और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
पिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 5 सेंटीमीटर बारिश हुई। बाजुरा एडब्ल्यूएस में 3 सेंटीमीटर, मनाली, स्लैटर, भुंतर एयरो, मुरारी देवी, भराड़ी, कोठी और जोगिंदरनगर में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला, सुंदरनगर, नाहन, मंडी समेत कई स्थानों पर भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले 48 घंटों में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।