फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sub-junior judo competition begins at Indira Gandhi Sports Complex.

Shimla News: इंदिरा गांधी खेल परिसर में सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता आरंभ

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sub-junior judo competition begins at Indira Gandhi Sports Complex.
प्रतियोगिता में 320 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, प्रधान सचिव अभिषेक जैन ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार को 36वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 320 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव अभिषेक जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश जूडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 11 जिलों के 320 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन अवसर पर विभिन्न वर्गों में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। रमेश चौहान ने कहा कि देशभर के साथ-साथ प्रदेश में भी जूडो की लोकप्रियता बढ़ रही है। प्रदेश के 11 जिलों तक जूडो का खेल पहुंच चुका है, जबकि चंबा में भी इसका विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के साथ खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष अतिथि एचपीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में महासचिव सुरेंद्र ठाकुर, डीएस चंदेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा। कोच संजय ठाकुर भी प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article