{"_id":"69ef555cb585cfd0250379cc","slug":"video-video-avathha-mata-ka-thakana-ka-khalfa-ayathhaya-ma-cal-abhayana-kaii-thakana-btha-karavaii-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ अयोध्या में चला अभियान, कई दुकानें बंद करवाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ अयोध्या में चला अभियान, कई दुकानें बंद करवाईं
राम नगरी अयोध्या में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ जैसे संवेदनशील इलाकों में अचानक छापेमारी की। औचक कार्रवाई की सूचना मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकलते नजर आए।
टीम ने खासतौर पर सहादतगंज और मकबरा क्षेत्रों में फोकस किया, जहां बिना लाइसेंस के संचालित हो रही दुकानों को चिन्हित किया गया। जांच के दौरान कई दुकानों में लाइसेंस की कमी, साफ-सफाई में लापरवाही और मांस की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया।
इसके बाद प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मकबरा क्षेत्र में चार और सहादतगंज में दो अवैध दुकानों को बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक नगरी है, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाता है।
इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध पोल्ट्री फार्मों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि धर्मपथ और राम पथ पर अवैध मीट दुकानों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।