{"_id":"69ef599a2448a39c850b5d40","slug":"video-demand-to-declare-cow-as-national-mother-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को शहर में सैंकड़ों गो सेवकों और ने एसडीएम सत्यवान मान ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने और पूरे देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई।
इस दौरान गो सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि विभिन्न धार्मिक संगठनों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद जिले में करीब 32 हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाकर ज्ञापन तैयार किया गया है। इसी तरह देशभर की लगभग 5000 तहसीलों में भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाय को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है और जब तक गो हत्या जारी रहेगी, तब तक समाज में शांति स्थापित नहीं हो सकती। गो रक्षा दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र आचार्य ने कहा कि गो हत्या देश के लिए एक कलंक है और इसे समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वेदों और पुराणों में भी गो माता की महिमा का वर्णन मिलता है, इसलिए इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हरीश रामकली ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूरे भारत में गो हत्या पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि गाय हर हिंदू के लिए आस्था और पूजनीयता का प्रतीक है। इस अवसर पर भूपेंद्र पंडित, मुन्ना नायक, मनोज, राकेश, विजय, नवीन, ललित, शुभम, प्रवेश, राहुल, खुशीराम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।