{"_id":"69efb21432994eec860bbb76","slug":"video-kisan-sangharsh-morcha-alleges-chaos-in-medical-college-emergency-ward-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान संघर्ष मोर्चा ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अव्यवस्था का लगाया आरोप; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संघर्ष मोर्चा ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अव्यवस्था का लगाया आरोप; VIDEO
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाओं में अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को विरोध जताया। संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों से व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की।
संदीप मिश्र ने बताया कि रविवार की रात करीब दो बजे मरीजों के लगातार फोन आने पर मोर्चा के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में अव्यवस्था, गंदगी और मरीजों के प्रति स्टाफ का व्यवहार खराब मिला। मौके पर मौजूद अधिकारियों से तत्काल सुधार की मांग की गई। मोर्चा की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को स्वास्थ्य मंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अस्पताल में साफ-सफाई दुरुस्त करने, मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, दवाएं बाहर से न लिखने और जांचें अस्पताल में ही कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शन करने वालों में तेतरी देवी, उदय सिंह, विवेक मालवीय, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो, संजय बियार, अरविंद चौहान, सुजीत विश्वकर्मा, सूरज कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।