{"_id":"69ef631da1ea3506740e01eb","slug":"video-magic-vehicle-knocks-down-electric-pole-overturns-into-ditch-in-mau-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली का पोल तोड़कर गड्ढे में पलटा मैजिक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली का पोल तोड़कर गड्ढे में पलटा मैजिक वाहन
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला थानीदास –जीयनपुर मार्ग पर सोमवार तड़के एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। हादसे में वाहन में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे को हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन रसड़ा (बलिया) से चालक अपने परिवार के साथ ससुराल जीयनपुर (आजमगढ़) जा रहा था। अमिला इंटर कॉलेज के सामने अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और बिजली के पोल से जा टकराया और पोल तोड़ हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया और दुर्घटना का शिकार हो गया। अचानक नींद आने के कारण घटना हुई।
हादसे के समय वाहन में चालक, उसकी पत्नी और एक छोटा बच्चा सवार थे। दुर्घटना में पत्नी को ज्यादा चोट आई, जबकि बच्चे को मामूली चोटें लगीं। घटना के बाद चालक ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। चालक इमरान अली की पत्नी अनीसा तीस(वर्ष) ने बताया कि हम सभी ठीक हैं। एक पैर में चोट लगी है।शेष शरीर पर हल्की चोटें आई है।चार माह बेटी इस घटना में बाल- बाल बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।