Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
contractor two borewells dug water shortage during construction of PMGSY road video
{"_id":"69ef60ea97d3cef922098a4d","slug":"pmgsy-road-construction-bastar-news-c-1-1-noi1498-4216156-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: कुंएमारी से भण्डारपाल तक बन रही PMGSY सड़क, ठेकेदार ने खुद खुदवाए दो बोरवेल; ग्रामीणों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: कुंएमारी से भण्डारपाल तक बन रही PMGSY सड़क, ठेकेदार ने खुद खुदवाए दो बोरवेल; ग्रामीणों को राहत
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 06:54 PM IST
Link Copied
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व नक्सल प्रभावित और पहुंचविहीन इलाके में सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चरण-4 के तहत कुएंमारी से भंडारपाल तक करीब साढ़े 4 किलोमीटर लंबी डामरीकरण युक्त सड़क बन रही है। यह क्षेत्र पहले अत्यंत संवेदनशील माना जाता था।
यहां आम दिनों में भी पहुंचना मुश्किल था। बारिश के मौसम में पूरा इलाका टापू में तब्दील हो जाता था। इससे जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट जाता था। अब इस सड़क से ग्रामीणों को सालभर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और राशन सहित अन्य सुविधाओं से सीधा संपर्क मिलेगा। यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निर्माण कार्य का ठेका गोविंद अग्रवाल को मिला है। उन्होंने इस परियोजना का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
निर्माण में चुनौतियां और समाधान
इस दुर्गम क्षेत्र में काम के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी रही। भीषण गर्मी से तालाब, कुएं और पोखरों का जलस्तर काफी नीचे चला गया था। पुराने सरकारी नलकूप भी रखरखाव के अभाव में निष्क्रिय हो चुके थे। ऐसे में ग्रामीणों और मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ठेकेदार की सामाजिक पहल
स्थिति को देखते हुए और ग्रामीणों के अनुरोध पर ठेकेदार गोविंद अग्रवाल ने पहल की। उन्होंने अपने खर्च पर कुएंमारी स्कूल के पास और भंडारपाल में दो नलकूप खुदवाए। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पूजा-पाठ के साथ नलकूपों का उद्घाटन किया। दोनों स्थानों पर पर्याप्त पानी मिलने से क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। गोविंद अग्रवाल का मानना है कि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।