Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
City Gripped by Traffic Jams Due to Railway Crossing Closure Four Ambulances 12 School Buses Crawl Alongc
{"_id":"69ef6818afde640bab082ca8","slug":"video-city-gripped-by-traffic-jams-due-to-railway-crossing-closure-four-ambulances-12-school-buses-crawl-alongc-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से जाम से जकड़ा शहर, चार एंबुलेंस व 12 स्कूली बस रेंगती रही; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से जाम से जकड़ा शहर, चार एंबुलेंस व 12 स्कूली बस रेंगती रही; VIDEO
होमगार्ड की परीक्षा व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सड़कों पर लोग निकले तो शहर जाम की चपेट में रहा। कामायनी एक्सप्रेस के लिए रेलवे क्रासिंग बंद होने से सड़क से लेकर ओवर ब्रिज तक करीब डेढ़ घंटे तक वाहन जाम में रेंगते रहे। तेज धूप में जाम में फंसे बाइक सवार, स्कूली बस के छोटे बच्चे व राहगीर बिलबिलाते नजर आए। यातायात जवानों को जाम छुड़ाने में काफी फजीहत उठानी पड़ी। टीडी कालेज, चित्तु पांडेय चौराहा पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया। जाम में चार एंबुलेंस व 12 स्कूल बसें फंसी रहीं। पटरी पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहेरी से बहादुरपुर तक दो किमी लंबा जाम रहा। इसके कारण स्टेशन के सामने, रोडवेज तिराहा, कुंवर सिंह, जगदीशपुर चौराहा, मिड्ढी चौराहा सहित सात चौराहा व तिराहा पर जाम के हालात बना रहा। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम से लोग परेशान रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।