{"_id":"69ef65e03154fe0ebc0b2dd3","slug":"video-horrific-road-accident-on-lalkhadan-overbridge-wife-dies-after-high-speed-car-collides-with-auto-rickshaw-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; महिला की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 27 Apr 2026 07:04 PM IST
तोरवा थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। लालखदान ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में ऑटो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस बाई डहरिया के साथ गुजरात से रोजी-रोटी कमाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। दोनों रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
इसके बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अपने घर जाने के लिए ऑटो क्रमांक सीजी 10 एजी 7221 किराए पर लिया। ऑटो जैसे ही लालखदान ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 04 वीए 3294 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बिरस बाई डहरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति रणजीत डहरिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें उसके दोनों पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। तोरवा पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।