{"_id":"69ef6814870f1466c9070e19","slug":"video-miscreants-barge-into-shop-beat-up-merchant-fir-registered-against-two-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज; VIDEO
बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में रविवार की देर दोपहर में मनबढों ने बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी संजय सिंह को दुकान में घुसकर कर पिटाई कर दी। इस दौरान दुकान में रखे सामानों को तोड़ फोड़ दिया, जरूरी कागजात फाड़ दिये। आरोप है कि मनबढ़ों द्वारा व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।
लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले संजय सिंह चहनिया कस्बा में अपने निजी मकान में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाते है । रविवार की दोपहर दुकान में घुसे मनबढों ने दुकानदार संजय सिंह की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे उनकी आंख पर गम्भीर चोट लग गई। वहीं हाथ भी फैक्चर हो गया । प्राइवेट पार्ट पर भी बुरी तरह से चोट आयी है । दुकान के सामानों को नष्ट कर दिया । पीड़ित दुकानदार की ओर से दो लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी गई। इस संबंध बलुआ थाना प्रभारी अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह पिंटू और शिव प्रताप सिंह सन्नी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।