फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five accused of stealing oil and copper from transformers arrested

Gurugram News: ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five accused of stealing oil and copper from transformers arrested
गुरुग्राम में चोरी की तीन अन्य वारदात को भी अंजाम देने की बात कबूल की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर ने ट्रांसफार्मरों से तेल, कॉइल और तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में गुरुग्राम में चोरी की तीन अन्य वारदात को भी अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपियों की पहचान जॉनी व चेतराम निवासी गांव बाना, मेरठ यूपी, राजकुमार निवासी सैनी कॉलोनी, सोहना वर्तमान निवासी बल्लभगढ़, बंटी निवासी गांव बरला, अलीगढ़ यूपी और राजू निवासी गांव छतरपुर, झांसी वर्तमान निवासी सेक्टर-27, नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को थाना फर्रुखनगर में सिवाड़ी एसटीपी वाटर टैंक पर तैनात चौकीदार ने शिकायत दी थी कि 7 जुलाई की देर रात करीब दो बजे तीन-चार बदमाश वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे पकड़ लिया और परिसर में लगे 200 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर से तेल, कॉइल और तांबे के सामान की चोरी कर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने एक अगस्त को झज्जर रोड स्थित मिनी बायपास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय सुनसान स्थानों पर लगे बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे। वारदात के दौरान चौकीदार या सुरक्षा कर्मियों को डराकर अथवा मारपीट कर काबू में कर लेते थे, ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तेल, तांबे के तार, कॉइल और अन्य आंतरिक पुर्जे निकालकर मौके से भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी पर 43 मामले पहले से दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य आरोपी जॉनी के खिलाफ करनाल में चोरी और बिजली अधिनियम से जुड़े 43 मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी चेतराम के खिलाफ इसी तरह के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह से अन्य वारदात और चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।

--------------
आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य कोई व्य़क्ति संलिप्त मिलता है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed