{"_id":"6a6f9a71952733d279081da2","slug":"man-dies-after-being-hit-by-truck-near-rampura-flyover-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-96493-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रामपुरा फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रामपुरा फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से शख्स की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के दौरान बस का इंतजार कर रहा था शख्स, प्राथमिकी दर्ज
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 31 जुलाई की रात रामपुरा फ्लाईओवर के पास एक शख्स की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदोई, उत्तर प्रदेश के सईजना गांव निवासी दीपेंद्र कुमार (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दीपेंद्र कुमार अपनी पत्नी सुषमा के साथ नखडोला गांव में किराए पर रहते थे। 31 जुलाई की रात करीब 9.55 बजे वे अपनी पत्नी के साथ रामपुरा फ्लाईओवर के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दीपेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुषमा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
-- -- -
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक की पहचान होने पर चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - महीपाल, जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना।