{"_id":"69f0ef70d6b4c2ffd40cef93","slug":"video-players-from-mathura-won-eight-gold-and-four-silver-medals-at-national-taekwondo-championship-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण और चार रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण और चार रजत पदक
हरिद्वार के भारत सेवा आश्रम देवपुरा में 24 से 26 अप्रैल तक तृतीय संकल्प कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कोच शुभम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कशिश रघुवंशी, नियुक्ति शर्मा, खुशी कटारा, माही चौधरी, कनिष्का चौधरी, श्रद्धा सैनी, सनाया अग्रवाल और नंदन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं आशु कटारा, प्रांजल चौधरी, शौर्य पचौरी और कौशल राठौर ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को ज्ञान सिंह, पूनम सरस्वत, शीतल शर्मा, शिवानी वर्मा और मोहित कुमार ने बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।