सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rathore appeared helpless in front of the women and left the torch procession in anger.

Jaipur: महिलाओं के आगे बेबस नजर आए राठौर, मशाल जुलूस गुस्से में छोड़ कर निकले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 09:56 AM IST
Rathore appeared helpless in front of the women and left the torch procession in anger.
जयपुर में मंगलवार शाम आयोजित भाजपा के मशाल जुलूस कार्यक्रम में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। यह कार्यक्रम अमर जवान ज्योति पर विपक्ष के विरोध में आयोजित किया गया था, जहां नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।

व्यवस्था देख नाराज हुए राठौड़
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष दोनों को शामिल होना था, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं, मदन राठौड़ मौके पर पहुंचे, लेकिन व्यवस्था देखकर नाराज हो गए।

मशाल जुलूस में सुरक्षा दूरी नहीं, 
दरअसल, कार्यक्रम में महिला नेता और कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए खड़ी थीं, लेकिन उनके बीच आवश्यक सुरक्षा दूरी नहीं रखी गई थी। मशाल जैसे संवेदनशील आयोजन में यह लापरवाही देख राठौड़ भड़क गए। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि वे एक-दूसरे से कम से कम 10 फीट की दूरी बनाकर रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

महिला नेताओं में समन्वय की कमी आई सामने
सबसे आगे खड़ी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने दूरी बनाने की कोशिश भी की, लेकिन पीछे खड़ी अन्य कार्यकर्ताओं में समन्वय की कमी नजर आई। इसी दौरान निमिषा गौड़ सहित कई कार्यकर्ता निर्देश समझ नहीं पाईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

कैमरों के सामने भी जताई नाराजगी
राठौड़ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “समझती नहीं हैं, मानती नहीं हैं, दूर रहो।” उन्होंने कैमरों की मौजूदगी की परवाह किए बिना सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अगर आग लग जाए तो क्या होगा। इस दौरान पास में खड़े भूपेंद्र सैनी ने उन्हें कैमरे चालू होने की जानकारी दी, लेकिन राठौड़ ने साफ कहा कि सुरक्षा ज्यादा जरूरी है।

ये भी पढ़ें: कैद से आजादी तक; मुकुंदरा के जंगल में लौटी बाघिन MT-7, अब खुद करेगी शिकार

नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए
काफी देर तक समझाने के बावजूद व्यवस्था सही नहीं बन पाई, जिससे नाराज होकर राठौड़ कार्यक्रम स्थल से निकल गए। इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पांच मिनट का समय मांगा, लेकिन राठौड़ ने असंतोष जताते हुए कार्यक्रम छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विधायक अमिताभ बाजपेई ने अनोखे तरीके से जताया विरोध, अधिकारी जी नींद से जागो...चालू कराएं तरणताल

28 Apr 2026

Baghpat: रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर में जबरन घुसा शराबी, युवक की हत्या

28 Apr 2026

बागपत: शाकुंभरी मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन

28 Apr 2026

शामली: शॉर्ट सर्किट से मकान व दुकान में आग, लाखों का नुकसान

28 Apr 2026

शामली: नशामुक्ति का संदेश लेकर समाजसेवी ने शुरू की बोगी संग पैदल यात्रा

28 Apr 2026
विज्ञापन

शामली: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

28 Apr 2026

शामली: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला फूंका

28 Apr 2026
विज्ञापन

काशी की दीवारों पर बनाई गई 15 हजार पेंटिंग, VIDEO

28 Apr 2026

कानपुर: युवक की हत्या, परिजनों ने शव रख लगाया जाम

28 Apr 2026

आधी रात को अंधेरे से जंग: लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कर बहाल की दो गांवों की बिजली

28 Apr 2026

कानपुर: दबंगों ने मंदिर के महंत को पीटा, उंगली टूटी

28 Apr 2026

Meerut: पुरातन छात्रा समिति ने मनाया पुनर्मिलन समारोह

28 Apr 2026

केदारनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब, पहले हफ्ते में ही दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

28 Apr 2026

केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच श्रद्धालुओं को अलाव का सहारा

28 Apr 2026

बंद दुकान में लाखों की चोरी, VIDEO

28 Apr 2026

कॉलेज प्रशासन की अव्यवस्थाओं से नाराज नर्सिंग छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया, VIDEO

28 Apr 2026

VIDEO: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बंगलुरु में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से की भेंट

28 Apr 2026

VIDEO: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण और चार रजत पदक

28 Apr 2026

VIDEO: भुस की बुर्जी में लगी आग, हजारों का नुकसान

28 Apr 2026

राजस्थान में कानून-व्यवस्था पर घमासान: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा, अपराध बढ़ने का लगाया आरोप

28 Apr 2026

Sonam Raghuvanshi Bail: जमानत मिली, पर इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम, ये है वजह

28 Apr 2026

अलीगढ़ के अलहदादपुर में पानी की कुंडी में मिला बालिका का शव, सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने दी जानकारी

28 Apr 2026

Harda: हरदा कृषि उपज मंडी में हजारों किसानों का हल्ला बोल, 1100 जवान तैनात, ये है वजह

28 Apr 2026

पुरदिलनगर और हाथरस में किया गया डॉ आंबेडकर को याद,निकली शोभा यात्रा

28 Apr 2026

अकराबाद के नगला सरताज में डॉ आंबेडकर की फोटो वाले निमंत्रण पत्र को फाड़ा, सीओ बरला गर्वित सिंह ने दी जानकारी

28 Apr 2026

फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी का स्टॉल औद्योगिक प्रदर्शनी में बना आकर्षण का केंद्र

28 Apr 2026

Ghazipur: किशोरी की मौत पर सियासी तंज...क्या बोले पूर्व मंत्री रामाश्रय | Amar Ujala

28 Apr 2026

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डांस करते-करते गिरी विवाहिता, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा

28 Apr 2026

गुरुग्राम: दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य

28 Apr 2026

Meerut बुलेटिन में प्रमुख खबरों पर नज़र, मेरठ समेत आसपास के शहरों के बड़े अपडेट्स

28 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed