Live
Rahul Gandhi Kota Visit Live: राहुल गांधी कोटा पहुंचे, पेपरलीक से जुड़े मुद्दे पर छात्रों से करेंगे बात
Rahul Gandhi Rajasthan Visit Live Updates in Hindi: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोटा में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से आप जुड़े रहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कोटा का आयोजन पूरी तरह छात्र-केंद्रित, कांग्रेस नेताओं के प्रवेश पर रोक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एयरपोर्ट से स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचे, यहां वे चयनित विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी सीधे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के देशव्यापी छात्र संवाद अभियान की शुरुआत भी कोटा से ही की जा रही है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें केवल विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को कार्यक्रम स्थल पर एंट्री नहीं मिलेगी। आयोजन को पूरी तरह छात्र-केंद्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।राहुल गांधी का कोटा पहुंचने पर हुआ स्वागत
राहुल गांधी के कोटा पहुंचने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत में नारे लगाए।
90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए -पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा माहौल कभी नहीं देखा कि विपक्ष को दबाने के लिए इस प्रकार की साजिश की जाए। 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये बड़ा मुद्दा है। राज्यों में भी पेपर लीक हुए। इनके खुद के राज्यों में पेपर लीक हुए लेकिन ये केवल राजस्थान को बदनाम करते हैं। हमारे समय पर पेपर लीक हुआ तो हमने गिरफ्तारी कर मुकदमा किया, कार्रवाई की। हम चाहते हैं कि जो 22 लाख बच्चों को जो तकलीफ हुई है उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करेंगे ताकि आत्महत्याएं रुक जाए।राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम सफल होगा-सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आरोप है कि राज्य सरकार कोटा के कार्यक्रम स्थल पर जाने से छात्रों को रोक रही है। इसके बाद भी छात्र कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। देश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब है। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। युवाओं को आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है। इन सब मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी कोटा आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम सफल होगा।पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर बात करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी के कार्यक्रम का फोकस पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों है। कांग्रेस ने भाजपा पर कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे राजनीतिक आयोजन बताया है।
पढ़े पूरी खबर: कोटा में छात्र संवाद से पहले सियासी उबाल: बीजेपी ने बताया पॉलिटिकल टूरिज्म; कांग्रेस बोली- आवाज दबाने की कोशिश
टेलीग्राम पर संभावित प्रतिबंध की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पेपर लीक को लेकर टेलीग्राम पर संभावित प्रतिबंध की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि लाखों छात्र पढ़ाई के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं और पेपर लीक रोकने के लिए माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए, छात्रों पर नहीं-पढ़िए पूरी खबर: टेलीग्राम बैन पर भड़के राहुल गांधी; बोले- दिखावा छोड़िए, माफिया पर वार कीजिए
कोटा महारैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोटा पहुंच चुके हैं।कोटा यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद हो रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कोटा के सांसद ओम बिरला छात्रों को कार्यक्रम में आने से रोक रहे हैं। वहीं राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल कोटा के संस्थानों पर बच्चों को भेजने के लिए दबाव बना रहे हैं।Rahul Gandhi Kota Visit: एयरपोर्ट पर लगा कांग्रेस का जमावड़ा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कांग्रेस का भारी जमावड़ा लगा हुआ है ऐसे में पूरे रास्ते को पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने अपने अधीन कर लिया है। साथ ही एयरपोर्ट पर भी सिक्योरिटी हाई अलर्टपर है। राहुल गांधी का आज तीन घंटे का कार्यक्रम दशहरा मैदान में होना है। इसके पहले आरोप प्रत्यारोप भी लगातार बीजेपी कांग्रेस की तरफ से हो रहे हैं।Rahul Gandhi Kota Visit Live: राहुल गांधी कोटा पहुंचे, पेपरलीक से जुड़े मुद्दे पर छात्रों से करेंगे बात
नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट छात्रों से संवाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक आज कोटा में डेरा डाले हुए हैं। यह कार्यक्रम दशहरा मैदान में हो रहा है।राहुल गांधी करीब चार बजे बजे कोटा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह कुछ देर विश्राम करेंगे। वही शाम करीब सात बजे राहुल गांधी दशहरा मैदान संवाद कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जहां पर वह छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से कोटा शहर में कई जगह पर पोस्टर्स और झंडे लगा दिए गए हैं। यहां तक कि एनएसयूआई भी पुरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। राहुल गांधी संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मुलाकात करेंगे और उन्हें परीक्षा को लेकर मोटिवेट करेंगे।