फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ODF certificate: Panchayat Secretary says, "I never signed it."

Mirzapur News: ओडीएफ का प्रमाणपत्र, सचिव प्रधान बोले- हमने तो हस्ताक्षर किया ही नहीं

Sun, 02 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
ODF certificate: Panchayat Secretary says, "I never signed it."
ग्राम प्रधान और सचिव संयुक्त रुप से हस्ताक्षर युक्त पत्र।- सोशल मीडिया।
जमालपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित की गई ग्राम पंचायतों के प्रमाणपत्र अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। जमालपुर ब्लॉक की गोगहरा और बहुआर ग्राम पंचायतों के ओडीएफ प्रमाणपत्रों पर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के कथित फर्जी हस्ताक्षर मिलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की 99 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए स्वच्छता मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च किए गए थे। दावा था कि सभी पंचायतें खुले में शौच से मुक्त हो गई हैं, लेकिन अब जारी प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

गोगहरा ग्राम पंचायत के ओडीएफ प्रमाणपत्र का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधान और सचिव ने उस पर किए गए हस्ताक्षरों को अपना मानने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद बहुआर ग्राम पंचायत के प्रमाणपत्र में भी इसी तरह के कथित फर्जी हस्ताक्षर मिलने की बात सामने आई। सूत्रों का कहना है कि उस समय शासन स्तर से लक्ष्य पूरा करने का दबाव था। आरोप है कि कई ग्राम पंचायतों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किए बिना ही उन्हें ओडीएफ घोषित कर प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। इससे पूरे अभियान की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed