फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five arrested, including parents-in-law, in dowry death case.

Mirzapur News: दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five arrested, including parents-in-law, in dowry death case.
महिला की मौत के बाद पिता की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए सास-ससुर समेत पांच आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।गिरफ्तार आरोपियों में रामधनी, उसकी पत्नी जानकी देवी, पुत्र पवन कुमार और पुत्रियां सुषमा व नीलम शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि कछवां थाना क्षेत्र के बधवा गांव निवासी पप्पू ने 31 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर कछवां थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। शनिवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लेरूवाई गांव से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed